1960 में भारतीय फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने 45.73 सेकंड में 400 मीटर की दौड़ पूरी कर एक नया इतिहास रचा था, आज 2026 में Vishal TK ने 400 मीटर 44.98 सेकंड में पूरी कर उसे एक नई उपलब्धि में बदल दिया है।
66 साल बाद भारतीय एथलेटिक्स ने वह पल देखा, जिसका इंतजार पीढ़ियों से किया जा रहा था। फेडरेशन कप 2026 में Vishal TK ने 400 मीटर दौड़ 44.98 सेकंड में पूरी तरह इतिहास रच दिया। इसके साथ हीं वह 45 सेकंड से कम समय में 400 मीटर पूरा करने वाले भारतीय एथलीट बन गए।
इससे पहले यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड Flying Sikh मिल्खा सिंह के नाम था , जिन्होंने 1960 में 45.73 सेकंड का समय निकाला था । उनका रिकॉर्ड दशकों तक भारतीय एथलेटिक्स की पहचान बना रहा। आज Vishal TK ने सिर्फ़ एक रिकॉर्ड नहीं तोड़ा बल्कि यह साबित किया कि भारतीय ट्रैक एंड फील्ड अब नई रफ्तार पकड़ चुका है।
एक दौर था जब मिल्खा सिंह ने सपने दिखाए थे और आज एक नई पीढ़ी उन सपनों को और आगे लेकर जा रही है।



